— इस (स्पन्द तत्त्व) के द्वारा — नपुं.करण एक.; — अधिष्ठित देह में — (स्पन्द से) शासित शरीर में (अधिकरण कारक); — जैसे, जिस प्रकार (सम्बन्धवाचक अव्यय); — सर्वज्ञता आदि (शक्तियाँ) — कर्ता कारक बहुवचन — समासगत; — तथा, उसी प्रकार (अव्यय); — अपने आत्मा में अधिष्ठान से — स्वयं पर अधिकार पाने से (पदबन्ध, अपादान कारक); — सर्वत्र, हर जगह (अव्यय); — इस प्रकार, ऐसा ही (अव्यय); — होगा (भविष्यत् काल, तृ.पु.एक. √भू)
जैसे इस (स्पन्द) से अधिष्ठित देह में सर्वज्ञता आदि (शक्तियाँ) प्रकट होती हैं, वैसे ही अपने आत्मा में (स्पन्द के) अधिष्ठान से सर्वत्र ये ही (शक्तियाँ) प्रकट होंगी।